मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- क्षेत्र के गांव मंदौड में भतीजे ने चाचा के सिर में धारदार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार की शाम लगभग आठ बजे गांव मंदौड निवासी ओमवीर सिंह पुत्र हरफूल से उसका पुत्र विनीत दारु पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पिता के मना करने पर विनीत अपने पिता के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। विनीत के चाचा महिपाल सिंह ने जब अपने भतीजे को समझाने की कोशिश की तो उसने धारदार हथियार से अपने चाचा के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। ओमवीर सिंह ने अपने पुत्र के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.