नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- पटना में दशहरे के दिन मर्डर जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया है। पटना के फुलवारशरीफ में एक लव ट्राएंगल में चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि आऱोपी चाचा का अपने भतीजे की पत्नी से लव अफेयर चल रहा था और इस अवैध संबंध का विरोध करने पर यह वारदात हुई है। मृतक की पहचान 30 साल के दीपक कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, दीपक को मंगलवार की सुबह करीब 7 गोलियां भारी गई हैं। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा ललन शर्मा फरार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात बभनपुरा गांव की है। ललन शर्मा के बारे में कहा जा रहा है कि वो एक बिल्डर है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि दीपक कुमार एक जुर्म के सिलसिले में करीब 4 साल तक जेल में रहा था। इसी दौरान ललन औऱ दीपक की पत्नी के बीच...