गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में सात वर्ष पहले चाचा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपी भतीजे दिनेश दिवाकर को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या-7) मनीष निगम ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन के अनुसार राकेश मार्ग निवासी अश्वनी दिवाकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त 2019 की रात उनके पिता सतीश दिवाकर भोजन के बाद टहल रहे थे। इसी दौरान उनके ताऊ के बेटे दिनेश दिवाकर ने उन्हें बुलाया और कुछ देर बाद सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें यशोदा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जांच में सामने आया कि दिनेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। सतीश दिवाकर इसका विरोध करते थे, जिससे आरोपी उनसे ...