नई दिल्ली, जुलाई 15 -- - दस साल पहले हुई पिता की मौत के लिए चाचा को मानता था जिम्मेदार नई दिल्ली। रोहिणी जिला अदालत ने दस साल पुरानी रंजिश के चलते अपने चाचा की हत्या की कोशिश करने वाले भतीजे को दोषी करार दिया है। अदालत ने कहा कि आरोपी ने सोते हुए चाचा पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी हत्या करने की साफ मंशा जाहिर होती है। प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश निशा सहाय सक्सेना की अदालत ने शालीमार बाग थाने में दर्ज सितंबर 2024 के मामले में चंद्र प्रकाश उर्फ नीतू को हत्या के प्रयास के अपराध में दोषी ठहराया। मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी अपने पिता की करीब दस साल पहले हुई मौत के लिए चाचा और उनके परिवार को जिम्मेदार मानता था। पीड़ित और उनके बेटे ने अदालत में बताया कि आरोपी पहले भी हमला कर चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...