रायबरेली, जनवरी 31 -- सरेनी,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की बीती 13 जनवरी की रात उसके भतीजे ने अपने साथी के साथ मिलकर रस्सी से गलाघोंटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस की जांच में आरोपी पकड़े गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकर कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के पूरे पासिंन मजरे बनडई गांव के रहने वाले संजय कुमार का शव बीती 14 जनवरी को नहर पटरी की बगल में एक खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। वहीं मृतक की बेटी सोनाक्षी उर्फ यीशु ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की जांच में जुटी पुलिस टीम जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.