महोबा, जनवरी 29 -- महोबा, संवाददाता। चाचा की मौत के तीसरे दिन भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। चरखारी कोतवाली के गांव सालट निवासी रतीराम सेन की तीन दिन पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। गुरुवार को मृतक के घर में उसका 28 वर्षीय भतीजा रामसिंह पुत्र जियालाल डीपी खराब होने पर हाईटेंशन लाइन से डीपी की लाइन जोड़ने का प्रयास कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन रो रोकर बेहाल हो रहे है।चाचा की मौत के बाद भतीजे की भी मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...