हमीरपुर, अप्रैल 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। पारिवारिक चाचा की बारात में शामिल होने आए झांसी जनपद के किशोर की साथियों के साथ बेतवा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दो अन्य साथियों को डूबने से बचा लिया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नदी में डूबे किशोर के शव को बरामद किया गया है। झांसी जनपद के थाना मोठ क्षेत्र के ग्राम बमरौली निवासी आकाश की मंगलवार को बारात जनपद जालौन के इटौरा गांव आई थी। इसी बारात में उसका पारिवारिक भतीजा 17 वर्षीय हनी अहिरवार पुत्र शिवकुमार भी आया था। बुधवार की सुबह सात बजे हनी अपने साथियों सोनू पुत्र कमलेश, पवन पुत्र बहादुर निवासी बमरौली, दीपक पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम रेव थाना जिगना (दतिया, मप्र) और अजय पुत्र हुकुम सिंह निवासी गणेशखेड़ा थाना जिगना के साथ थाना जरिया के चंडौत गांव के पास बेतवा नदी में नहाने पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.