कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मूसानगर कस्बे के वार्ड -7 फत्तेपुर स्थित मायके में निवास कर रही महिला की हत्या के पीछे मकान की जमीन का विवाद है। हत्यारोपित भाई वह जमीन चाचा से उन्हें मिली होने की बात कहकर बहन के कब्जे को गलत बता रहे थे। इसका मामला सिविल कोर्ट में भी दाखिल है। मूसानगर कस्बे के वार्ड-7 में रहने वाली पैंतीस साल की रेशमा बेगम की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। इससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई । हरदुआ से आई उसकी बहन सीमा ने बताया कि पांच साल पहले पति से विवाद होने के बाद उसके मायके आने पर पिता ने उसको रहने के लिए जमीन दे दी थी। पिता की मृत्यु के बाद भाई बड़े, नियाज व छोटे से उसका इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। भाइयों का कहना था कि जमीन पिता की नहीं चाचा की थी और उंन्होने जमीन उन लोगों को दी थी। प्रधानमन्त्री आवास आन...