लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- लखीमपुर, संवाददाता। कोठरी की चाभी मांगने पर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन वर्ष पूर्व हुए इस हत्याकांड की सुनवाई करते एडीजे मोहम्मदी ने आरोपी भतीजे नितिन वर्मा को दोषी करार दिया है। एडीजे दिनेश कुमार गौतम ने आरोपी को आजीवन कारावास समेत 15000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया।एडीजीसी महेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि पसगवां थाना क्षेत्र के चोरहा गांव के रहने वाले अरविंद वर्मा और उसके छोटे भाई सुभाष वर्मा का आपस में बंटवारा हो चुका था। दोनों के मकान अलग अलग बने थे। लेकिन खेती किसानी के यंत्र व खाद आदि रखने के लिए एक कोठरी बनी थी जिसका दोनों उपयोग करते थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गांजा पीने से मना करने पर की गई हत्या के दोषी को उम्रकैद दोनों लोग अपने कृषि यंत्र व खाद इ...