चाचा की करोड़ों की जमीन बेंचने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
इटावा औरैया, जून 27 -- इटावा, संवाददाता। शहर के पत्ता वाला बाग की एक महिला ने अपने भतीजे समेत चार लोगों पर जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जीवनभर की जमा-पूंजी से खरीदी गई जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने की साजिश रची गई। इस सदमे को उनके पति बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता मुन्नी देवी ने बताया कि उनके पति ब्रजेश चंद्र चौधरी ने वर्ष 2005 में अपने भतीजे कुलदीप तिवारी के साथ साझेदारी में एक एकड़ जमीन खरीदी थी। वर्ष 2016 में कुलदीप ने अपने हस्सिे की जमीन 10 लाख रुपये लेकर चाचा ब्रजेश चंद्र के नाम बैनामा कर दी थी और जमीन का कब्जा भी सौंप दिया था। इसके बाद ब्रजेश चंद्र पूरी जमीन के मालिक बन गए और अपने भतीजे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.