रामपुर, जनवरी 6 -- मारपीट में घायल एक महिला ने अपने ही चाचा और उनके पुत्र पर षड़यंत्र के तहत उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव अहरौला निवासी नवनीत कौर ने थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उसने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने पिता से मिलने मायके गई थी। आरोप लगाया कि तभी वहां उसका अपने चाचा से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर उसके चाचा और उनका पुत्र लाठी डंडे लेकर आ गया। उन्होंने उसके धक्के देकर घर से निकालना शुरू कर दिया। उसने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे लाठियों से पीटा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद ने दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं, घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने सबसे पहले ...