संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के 25 जून को बाबा बैजूनाथ धाम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर दूसरे जनपदों से फोर्स की मांग की गई। इसके अलावा फ्लड पीएसी की तैनाती के लिए भी पत्राचार किया गया है।एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि जिले की पुलिस फोर्स तो सुरक्षा में लगेगी ही, इसके अलावा दूसरे जनपदों से फोर्स की मांग गई है। अतिरिक्त मांग में 04 एएसपी, 09 सीओ, 10 प्रभारी निरीक्षक, एसओ वाहन समेत की मांग हुई है। इसके अलावा 30 इंस्पेक्टर, 60 सब इंस्पेक्टर, 20 महिला सब इंस्पेक्टर, 350 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, 6 वाहन की मांग की गई। यह भी पढ़ें- सीएम के आगमन की तैयारियां तेज, कार्यक्रम स्थल को चमकाने में जुटे जिम्मेदार जब...