बांका, अप्रैल 21 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी वारने पंचायत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव एवं मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे पूरे क्षेत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में हेमराज यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिमन्यु वर्णवाल को 118 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अजेश कुमार ने हेमराज यादव को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते हुए उन्हें किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- जिले में विभिन्न प्रखंडों में पैक्स चुनाव के लिए मतदान हुआ उन्होंने कहा कि पैक्...