चाक्षुष कला कार्यशाला में सीखेंगे वेस्ट से बेस्ट बनाने की कला
पटना, जून 1 -- बिहार ललित कला अकादमी के तत्वावधान में तीन जून से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला होगी। यह बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार अंतर्गत अकादमी द्वारा बच्चों और किशोरों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कार्यशाला में 8 से 16 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। इसमें पेपर मेशी, वेस्ट मटेरियल क्राफ्ट (कबाड़ से जुगाड़) एवं टेराकोटा जैसी कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही कला विधा के लिए आवेदन कर सकेगा। चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। यह भी पढ़ें- चाक्षुष कला कार्यशाला में सीखेंगे वेस्ट से बेस्ट बनाने की कला प्रत्येक विधा में 30-30 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.