कुशीनगर, मार्च 22 -- कठकुइयां, हिन्दुस्तान संवाद। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मठिया चौराहा स्थित एक रस्क बनाने के कारखाने में काम करने वाले दो मजदूरों को एक व्यक्ति ने शनिवार की शाम चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर इलाज हेतु दो घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया, जहां से एक घायल की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मठिया चौराहे पर स्थित एक रस्क फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूर छुट्टी होने के बाद चाय पीने चौराहे पर गए थे,जहां एक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर एक मजदूर पर चप्पल चला दिया। मजदूरों ने इसकी जानकारी फैक्ट्री के मैनेजर ‌को दी। आरोपी से पूछताछ करने गए मजदूरों पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें सूर्यभान चौहान 30 वर्ष पुत्र...