मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढावे गांव में शनिवार की देर शाम ई-रिक्शा चालक पर कहासुनी के बाद हुए चाकू से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुढावे गांव निवासी 50 वर्षीय जयराम पुत्र स्व. रामनरेश राम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 28 फरवरी 2026 को शाम को वह मऊ से अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास सड़क निर्माण स्थल के निकट उन्होंने अपना ई-रिक्शा खड़ा किया, जिस पर वहां मौजूद कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जयराम द्वारा इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.