सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- नानौता क्षेत्र के गांव बरसा में स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दो की छात्रा को एक किशोर ने जंगल में ले जाकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। घायल के दादा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नवीन सैनी ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को बरसा गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसकी सात वर्षीया पौत्री कक्षा दो की छात्रा है। आरोप लगाया कि सोमवार को पड़ोस में रहने वाला एक किशोर बहलाकर उसे जंगल में ले गया और जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परजिनों ने बच्ची को लहूलुहान हालत में चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। परिजनों ने त...