हापुड़, मार्च 11 -- नगर के मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी व्यक्ति ने बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद पड़ोसी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी तालिब ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके बच्चों की पड़ोसी के बच्चों से कहासुनी हो गई। उस समय आस पास में मौजदू लोगों ने बच्चों को समझा कर घर भेज दिया। लेकिन कुछ देर के बाद पड़ोसी उनके घर आया और गाली गलौज करने लगा। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उनके साथ चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...