बागेश्वर, जून 22 -- देवेंद्र पांडे, काफलीगैर। झिरौली थाना पुलिस ने चाकू से हमला करने के बाद फरार चल रहे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि आठ मई को पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दीपक सिंह नेगी पुत्र बलवंत सिंह नेगी निवासी छानी ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। गर्दन पर धारदार चाकू से वार किया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना झिरौली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। सोमवार को आरोपी दीपक सिंह नेगी पुत्र बलवंत सिंह नेगी को राजमंदिर सैक्टर 17 रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...