चाकू से हमला करके घायल करने का आरोप
संतकबीरनगर, मई 12 -- संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के भरवल पर्वता में युवक की पिटाई के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया। भरवल पर्वता निवासी अंशपाल पुत्र विपिन पाल ने धनघटा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 10 मई 2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे बुधनापार थाना सिकरीगंज जिला गोरखपुर निवासी सिद्धार्थ सिंह नशे की हालत में उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने गाली गलौज देने से मना किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके सीने में चोट लग गई। आरोप है कि आरोपी ने लात-घूसों और थप्पड़ों से भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर डंडे व चाकू से हमला कर किया घायल एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी सिद्धार्थ सिंह निवासी ग्राम बुधनापार थाना सिकरीगंज जिला गोरखपुर के विरुद्ध केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.