प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अतरसंड गौरा गांव में रविवार सुबह एक महिला ने चाकू से अपना गला रेत लिया। परिजन उसे सीएचसी कोहंडौर ले आए। यहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जख्म गहरा होने के कारण लोग हमले की आशंका जताने लगे तो एएसपी पूर्वी, सीओ पट्टी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गौरा गांव निवासी भीमराज यादव हरियाणा में रहता है। उसकी 46 वर्षीय पत्नी मालती यादव रविवार सुबह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी मिलीं। उसके गले पर धारदार हथियार से करीब 20 सेंटीमीटर लंबा एक सेमी गहरा घाव था। बड़ी बेटी शिवानी ने सुबह 5:30 बजे देखा तो परिवार के लोगों को बताया कि...