नई दिल्ली, मई 17 -- Araria four Murder Mestery: बिहार के कैमूर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की कत्ल की कहानी बेहद खौफनाक है। कातिल कोई और नहीं बल्कि छोटा भाई विकास है जिसने बड़े भाई कृष्ण मुरारी, भाभी दुर्गेश कुमारी और उनके दो बच्चों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक की है। हत्या के बाद शवों को टुकड़े-टुकड़े करने में सिर्फ विकास ही शामिल नहीं था। इस घटना को अंजाम देने में आरोपी ने महाराष्ट्र के कन्नड़ निवासी अपने मित्र दीपक कुमार राजपूत, अपने छोटे भाई राहुल उर्फ गौतम के अलावा अन्य लोगों से भी लिया था। इस मामले में एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसकी पुष्टि एसपी हरिमोहन शुक्ला ने की। एसपी ने बताया कि विकास से जब पूछताछ में विकास ने पूरी कहानी बयान कर दी। ...