गिरडीह, अप्रैल 1 -- चाकू से मारकर युवक को किया घायल रामनवमी में लाठी खेलने को लेकर हुआ था विवादगिरिडीह, प्रतिनिधि। रामनवमी के दौरान लाठी खेलने को लेकर हुए विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया गया है। घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय मोहित यादव पिता स्व. सचिन यादव का इलाज शहर के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मोहित को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि उसके बाद परिजन मोहित को इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।मोहित का कहना है कि रामनवी के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी बुड्डी यादव एवं शुभम चौधरी के साथ लाठी खेलने को लेकर धक्का-मुक्की हुई थी। इसी बात को लेकर सोमवार देर रात जब वह दूध का पैसा लेकर गार्डेना गली से घर जा ...