मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख निवासी सत्यनारायण राम ने मनियारी थाने में आवेदन देकर तीन को नामजद करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि बीते दो जून की शाम मजदूरी कर घर लौट रहे थे, उसी दौरान नूर चौक-अमरख मार्ग पर चैनपुर गांव के तील लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर घेर लिया। विरोध करने पर चाकू से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गए। आरोप लगाया कि बाद में आरोपित उसके घर पहुंचकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- मारपीट कर पिता-पुत्र समेत तीन को किया जख्मी , प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...