बांदा, जनवरी 2 -- बांदा। संवाददाता तीन दिन पहले जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा गांव के जंगल में मिली 30 वर्षीय युवती की हत्या की गई थी। उसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया था। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने 72 घंटे बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। चेहरे में भी कई घाव के निशान पाए गए थे। जसपुरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले तरौड़ा के जंगल में एक अज्ञात युवती का शव तरौड़ा के जंगल में मिला था। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.