रुद्रपुर, मार्च 3 -- सितारगंज। पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांव गोविंदनगर निवासी सत्यम राय को एमबीआर गेट से कैलाश नदी को जाने वाले रास्ते से चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशे का आदी है। छोटी-मोटी चोरियां करता है। अपने बचाव के लिए चाकू रखा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...