हापुड़, दिसम्बर 21 -- थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान देहरा बंबे पुलिया से चाकू लेकर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि रविवार सुबह देहरा बंबे पुलिया पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेरा बंदी कर उसको पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी गांव देहरा निवासी मनीष है। पूछताछ पर उसने बताया कि वह घटना को अंजाम देने की फिराक में पुलिया पर खड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...