चाकू मारकर घायल किया
गाजीपुर, जून 11 -- मरदह। मरदह थाना के नेवादा गांव निवासी दिव्या भारती को उसके घर के दरवाजे पर खड़े रहने के दौरान मुंह बाधे हमलावर ने चाकू मारकर घायल कर दिया। हमलावर चाकू मारने की घटना के बाद फरार हो गया। चाकू से हमले में दिव्या कुमारी के हाथ, गले में चोटे आयी है। मरदह पुलिस ने दिव्या कुमारी के प्रार्थना पत्र पर लोवर टीशर्ट पहने अज्ञात हमलावर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हमलावर की तलाश कर रही है। चाकू के हमले से घायल दिव्या कुमारी का उपचार मरदह सीएचसी पर कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.