मऊ, नवम्बर 18 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद खुर्द गांव निवासिनी रितू चौहान ने थाने पर तहरीर दिया। बताया कि विगत शुक्रवार को जब वह अपनी दो अन्य बहनों नीलम एवं बबीता के साथ मिलकर अपने घर की चहारदीवारी में गेट लगवा रही थी। उसी समय पड़ोस के रहने वाले धर्मेंद्र और कमला चौहान ने गेट लगाने को लेकर उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद वे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर धर्मेंद्र ने उनकी बहन नीलम के ऊपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे बचाने पहुंची बहन बबीता को भी उसने मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपित धर्मेंद्र और कमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.