गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा। थानांतर्गत फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी धंजी चौधरी का पुत्र 13 वर्षीय सौरभ कुमार पटेल को एक छात्र ने चाकू मार कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सौरभ कुमार पटेल चिनिया रोड स्थित शांति निवास स्कूल में पढता है। मंगलवार को किसी बात को लेकर दूसरे छात्र से नोकझोंक हुई। स्कूल में ही लंच के समय उसके साथ मारपीट की गई। स्कूल में छुट्टी होने के बाद सौरभ शांति निवास स्कूल से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान उसपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...