चाकू दिखाकर सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
जौनपुर, अप्रैल 17 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौट रही साइकिल सवार छात्रा को चाकू से धमकाकर एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनवाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। घर से करीब दो किमी दूर उसका स्कूल है। दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर आ रही थी। रामपुर सकरा निवासी संजय चौहान ने उसे रास्ते में रोक लिया। चाकू से धमकाते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के साहस दिखाते हुए शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। आरोपी युवक को पकड़कर लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.