प्रयागराज, फरवरी 25 -- सराय‌इनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में जबरन एक युवती को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार रात में ही आरोपी युवक और युवती को दबिश देकर हिरासत में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के परिजन ने बताया कि पड़ोसी गांव का एक युवक ने अपनी जाति छिपाकर युवती से दोस्ती की। मंगलवार रात 10 बजे युवती को शादी का झांसा देकर घर से बाहर बुलाया और साथ में चलने के लिए कहा। युवती के इनकार करने पर चाकू दिखाकर उसे भगा ले गया और अवैध संबंध बनाया। सूत्रों के मुताबिक युवक युवती को लेकर एक होटल में गया था, जहां आईडी चेक करने के दौरान दोनों अलग-अलग धर्म से होने पर होटल संचालक को शक हुआ और उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने होटल से दोनों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष संजय ...