फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम चाकू के दम पर सोने की चेन लूटने वाले दोनों बदमाशों की शिनाख्त परेड करवाएगी। दोनों बदमाशों के खिलाफ अदालत में आरोप साबित करने के लिए पुलिस ने उनकी शिनाख्त परेड करवाने का निर्णय लिया है। जयपुर निवासी इन दोनों बदमाशों ने शहर में 10 दिन केअंदर आठ वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों से चाकू, और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर चुकी है। दोनों आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी सैफ कुमार और साजिश कुरैशी के रूप में हुई थी। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली और राजस्थान में शस्त्र अधिनियम, लूट और मारपीट मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी सहित शहर के कई इलाकों में चाकू के दम पर आठ लोगों से सोने की चेन लूटी थीं। दोनों आरोपी जयपुर स्थित एक सिगरेट बनाने वाली कंपनी में मार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.