चाकू घोंप जानलेवा हमले के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- शाहजहांपुर। रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी शीबू उर्फ आजम को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को बाकरजई मोहल्ला निवासी पंकज ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि शीबू उर्फ आजम निवासी किला पाखड़, नईम निवासी तारीन गाड़ीपुरा और कुछ अज्ञात लोगों ने उसके भाई नीरज के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। तहरीर के आधार पर रामचन्द्र मिशन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था。 यह भी पढ़ें- तमंचे से पुलिस पर फाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.