समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई पंचायत के डूबरम्मा गांव में पड़ोसी ने ही एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक गोराई पंचायत के वार्ड 8 डूबरम्मा गांव के स्व. सनफूल महतो के पुत्र रामानंद महतो (45 वर्ष) बताया गया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। सदर 2 डीएसपी संजय कुमार, सदर इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, थाना अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार, अपर थाना अध्यक्ष शब्बीर खान, पूर्व थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सहित पुलिस ने जायजा लेने के साथ घटना की गहनता से छानबीन की। आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। वही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पूसा थाना क्षेत्र से दबोच लिया। बताया गया है कि आरोपी पैदल ही भाग रहा था तभी उसे पुलिस ने गुप्त सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.