नोएडा, मार्च 30 -- नोएडा। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी की पहचान बिहार के सुपोल निवासी सुमित चौधरी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह निठारी गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास पता कर रही है। पूछताछ में अनुराग ने बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए वाहनों की रेकी कर रहा था। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी और उसे दबोच लिया गया। 19 वर्षीय अनुराग के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट की धारा में केस दर्ज हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...