हापुड़, फरवरी 15 -- थाना कपूरपुर प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि गांव दहीरपुर बंबे पर एक संदिग्ध चाकू लेकर घटना करने की फिराक में खड़ा है। वह टीम के साथ पहुंचे और उसको पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव पारपा निवासी महेश है। उससे पूछताछ कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...