बाराबंकी, अप्रैल 12 -- मसौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अलग अलग दो स्थानों से पुलिस ने दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को जेल भेजा गया है। मसौली थाना क्षेत्र के बिन्दौरा चौराहा पर अंग्रेजी शराब ठेका और बाबा किन्हौली के बीच पुलिस चेकिंग के दौरान थाना बड्डूपुर ग्राम बाजार पुरवा निवासी शिवा उर्फ अमित पुत्र रमेश चन्द्र की जामा तलाशी के दौरान एक चाकू बरामद किया। दूसरे व्यक्ति को त्रिलोकपुर तिराहे पर नगर कोतवाली, बंकी निवासी विशाल सोनी पुत्र बिजय सोनी की पुलिस ने जमा तलाशी में चाकू बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.