सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- डुमरियागंज। भवानीगंज पुलिस ने मंगलवार की शाम क्षेत्र के बनगवा नानकार गांव के पास एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि एसआई भूपेंद्र सिंह टीम के साथ मंगलवार शाम क्षेत्र भ्रमण पर थे। तभी बनगवा नानकार गांव के पास एक व्यक्ति पैदल जा रहा था जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किया। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान क्षेत्र के भड़रिया गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.