सुपौल, मई 14 -- त्रिवेणीगंज। थाना क्षेत्र के परतापुर गांव स्थित आम बगीचा के समीप बुधवार की देर शाम चाकू के बल पर बाइकसवार दो बदमाशों ने एक मजदूर से मोबाइल और नकदी लूट ली। हालांकि पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित जयकृष्ण कुमार थाना क्षेत्र के लहरनियां वार्ड सात के रहने वाले हैं। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सौराजान वार्ड 12 निवासी रबिन्द्र कुमार तथा दूसरे ने सौराजान मच्छहा निवासी नीतीश कुमार बताया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी रबिन्द्र कुमार और नीतीश कुमार को हिरासत में भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...