चाकू के बल पर किशोरी के अगवा किया दुष्कर्म
मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय व्यक्ति ने एक घर में घुसकर चाकू के बल पर 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया। उसे डराधमका कर घर के पास ही खंडहर में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को उसके घर के बार बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। परिजन जागे तो किशोरी बेहोशी की हालत में गेट पर पड़ी थी। होश में आने पर उसने परिजनों से आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाना मझोला के लाकड़ी फाजलपुर चौकी क्षेत्र निवासी पिता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.