मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने गुरुवार को दबिश देते हुए एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भदेसरा मोड़ के पास दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की शिनाख्त हन्जला निवासी डोमनपुरा बाड़ा थाना दक्षिण टोला के रूप में किया गया। उसके पास से पुलिस टीम ने एक चाकू और तमंचा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...