मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार को बच्चों के खेलने के दौरान हुए विवाद में दो भाइयों ने मुहम्मद जुबैर के परिवार के साथ मारपीट की। इसमें जुबैर के परिवार की दो महिलाएं नगीना खातून व रिजवाना खातून जख्मी हो गईं। जुबैर ने बताया कि उसके घर के पास बच्चे खेल रहे थे l खेलने के क्रम में विवाद हो गया l इससे आहत होकर ग्रामीण मोहम्मद गुलाब और उसके भाई ने चाकू से अचानक हमला कर दिया l गुलाब ने रिजवाना के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए। मामले में थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घाटनास्थल भेजा गया था। रविवार शाम आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर जल्द आरोपितों की गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...