चाकूबाजी व मारपीट मामले में दो गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 22 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। माली थाना पुलिस ने चाकूबाजी एवं मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि बेल बिगहा निवासी राजेंद्र यादव द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें सोनू यादव एवं कामेश्वर यादव पर मारपीट करने तथा चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर बेल बिगहा निवासी सोनू यादव तथा ससना निवासी कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से आपसी विवाद चला आ रहा था, जिसको लेकर मारपीट की घटना हुई। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.