रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- पंतनगर। गुरुवार शाम शिवाजी ग्राउंड क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग के गार्ड मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत पंतनगर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल, रुद्रपुर रेफर कर भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...