बगहा, फरवरी 16 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के बनवरिया मेले में घटी चाकूबाजी की घटना में धराए युवक को सोमवार को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान लौरिया थाना के बेलवा गांव निवासी सागर कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मढिया गांव का जख्मी युवक गुड्डू कुमार अपने भाई के बच्चो व भाभी के साथ बनवरिया मेले में गया था।मेले में किसी बात को लेकर दोनो के बीच झड़प हुई थी।गिरफ्तार युवक नशे में था और उसने गुड्डू को चाकू से गोद दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी युवक गुड्डू के भाई सुकई चौधरी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.