गोपालगंज, फरवरी 1 -- बैकुंठपुर। बैकुंठपुर थाने के रेवतिथ फील्ड पर शुक्रवार की संध्या हुई चाकूबाजी के मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार के बयान पर दर्ज कराया गया है। जिसमें घटना के कारणों का खुलासा किया गया है। वहीं तीन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मारपीट की घटना में दो महिलाएं हुई घायल बैकुंठपुर। बैकुंठपुर थाने के सिरसा गांव में शनिवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों में 60 वर्षीय मिंता कुंवर एवं फूल कुमारी देवी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल बैकुंठपुर। बैकुंठपुर थाने के सिरसा गांव में शनिवार की देर शाम सड़क ...