भागलपुर, जून 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र में घटित चाकूबाजी मामले के आरोपी कटहलबाड़ी निवासी मो़ ताजीम को गिरफ्तार किया। खंजरपुर के रहने वाले मो़ जाकिर ने बरारी पुलिस को बताया कि दो जून को मो़ ताजीम ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया था। बरारी थाने में उसने प्राथमिकी कराई थी। घटना के कारण को लेकर उससे पूछताछ की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे आरोपी की पहचान हो गई। कार्रवाई करने वाली टीम में बरारी थानेदार विकास कुमार, एसआई शिव शंकर सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...