चाकूबाजी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
सीतामढ़ी, मई 25 -- सीतामढ़ी। नगर थाने की पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चंपानगर कोट बाजार इलाके में छापेमारी कर चाकूबाजी मामले के मुख्य आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंपानगर कोट बाजार निवासी किशोरी महतो के पुत्र के रूप में की गई है। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले शहर के गायत्री नगर इलाके में मारपीट और चाकूबाजी की एक घटना घटी थी। इस वारदात को लेकर गायत्री नगर निवासी अंकित कुमार के आवेदन पर नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें सूरज कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था。
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.