चाकूबाजी की घटना में शामिल तीन आरोपी को जेल
रांची, मई 14 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोंस गांव में बुधवार को चाकू मारकर तीन लोगों को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार सूरज सिंह, रामबिहारी सिंह और गोलू सिंह को चान्हो पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार रामबिहारी सिंह और उसका पुत्र सूरज सिंह सोंस गांव के निवासी हैं, जबकि गोलू सिंह पलामू का रहनेवाला है। वह रामबिहारी सिंह का दामाद बताया जा रहा है। इधर, चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय छोटू राय का इलाज रिम्स में चल रहा है। परिजनों के अनुसार पेट में चाकू लगने के कारण बुधवार रात उसका ऑपरेशन किया गया। यह भी पढ़ें- हमलावार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एन एच जाम चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.